Carrier
महिलाओं को घर बैठे काम कैसे मिलेगा, जानिए 25+ Work From Home Jobs for Women

Work From Home Jobs for Women: महिलाएं को अक्सर घर बैठे काम की तलाश रहती है क्योंकि महिलाओं को घर के बहुत सारे काम होते है, जिसकी वजह से वे घर से बाहर नहीं जा पाती हैं। इसलिए बहुत सारी महिलाएं गूगल पर सर्च करती हैं कि महिलाओं को घर बैठे काम कैसे मिलेगा। अगर आप भी इसी तरह का कोई काम खोज रही है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। मैं आपको यहां पर 25+ Work From Home Jobs for Women के बारे में बताऊंगा।
हम सब जानते है कि आजकल का जमाना काफी आगे बढ़ चुका है, और अब महिलाएं भी किसी से कम नहीं है। अगर कोई महिला कम पढ़ी लिखी हुई है तो वह भी घर बैठे काम कर सकती है और पैसे कमा सकते है। यह हाउसवाइफ के लिए एक बहुत अच्छा आर्टिकल है, क्योंकि इस आर्टिकल में, मैंने बताया है कि महिलाएं पैसे कैसे कमाए?
महिलाओं को घर बैठे काम कैसे मिलेगा
महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं, जैसे- टिफिन सर्विस, सिलाई का काम, आचार-पापड़ का बिजनेस, ब्यूटी पार्लर, कुकिंग क्लासेस, फ्रीलांसिंग आदि। आप किसी भी काम को मेहनत के साथ अपने घर पर शुरू कर सकती है। अगर आप एक हाउसवाइफ है तो आप अपने घर के काम करने के साथ-साथ इनमें से कोई भी काम करके पैसे कमा सकती हैं।
अगर आप घर बैठे काम की तलाश कर रहे है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। मैंने यहां पर 25+ घर बैठे पैसे कमाने कमाने के तरीके बताए हैं। मैंने यहां पर कुछ ऑनलाइन तरीके भी बताए हैं, जिससे पढ़ी लिखी महिलाएं ऑनलाइन काम करके पैसे कमा सकती हैं।
महिलाएं निम्नलिखित प्रकार के काम अपने घर पर कर सकती हैं, और पैसे कमा सकती हैं।
| क्र. सं. | महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने के तरीके | महीने की कमाई |
| 1. | सिलाई का काम | 10,000 से 22,000 रुपये |
| 2. | ऑनलाइन ट्यूशन | 10,000 से 15,000 रुपये |
| 3. | कुकिंग क्लासेस | 10,000 से 18,000 रुपये |
| 4. | टिफिन सर्विस | 10,000 से 24,000 रुपये |
| 5. | कपड़ो का बिजनेस | 10,000 से 26,000 रुपये |
| 6. | आचार-पापड़ का बिजनेस | 10,000 से 20,000 रुपये |
| 7. | योगा क्लासेस | 10,000 से 16,000 रुपये |
| 8. | पैकिंग का काम | 10,000 से 18,000 रुपये |
| 9. | ब्यूटी पार्लर | 10,000 से 20,000 रुपये |
| 10. | करियर कंसल्टेंट | 10,000 से 17,000 रुपये |
| 11. | फ्रीलांसिंग | 10,000 से 28,000 रुपये |
| 12. | यूट्यूब | 10,000 से 30,000 रुपये |
| 13. | ब्लॉगिंग | 10,000 से 28,000 रुपये |
| 14. | डिजिटल मार्केटिंग | 10,000 से 21,000 रुपये |
| 15. | सोशल इंफ्लुएंसर | 10,000 से 30,000 रुपये |
Note: सारणी में दिए गए आंकड़े अनुमानित है, अत: यहां आंकड़ें ऊपर-नीचे हो सकता है।
महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने के तरीके (Work From Home Jobs for Women)
जैसा की मैंने आपको बताया कि महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने के काफी सारे तरीके हैं। चलिए मैं आपको उनमें से कुछ सबसे बेहतरीन तरीकों के बारे में बताता हूँ जिससे आप महीने में 10,000 से 30,000 रुपये आराम से कमा सकती है। ये सभी कम लागत वाले बिजनेस आइडियाज है मतलब कि इन बिजनेस को शुरु करने के लिऐ आपको बहुत कम पूंजी की आवश्यकता होगी।
1. टिफिन सर्विस
महिलाओं को घर बैठे काम कैसे मिलेगा, इसके लिए टिफिन सर्विस एक बहुत अच्छा आइडिया है। जो भी महिलाएं घर बैठे काम करना चाहती है, वे अपने घर पर टिफिन सर्विस का काम शुरू कर सकती है। क्योंकि आजकल बहुत सारे लोग घर का खाना खाने के लिए टिफिन बुक करते है। इस सर्विस की डिमांड बड़े शहरों में काफी ज्यादा होती है क्योंकि बहुत सारे लोग अपने कामकाज और पढ़ाई के लिए शहरों में आते हैं।
अगर आप अच्छा खाना बना सकती है तो आप टिफिन सर्विस का बिजनेस आसानी से शुरू कर सकती है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले कोई भी एक अच्छा नाम सोचना होगा, और फिर उस नाम से मार्केटिंग करनी होगी। ध्यान रहे कि आपको मार्केटिंग ऐसे स्थानों पर करनी है, जहां पर अधिकतर लोग बाहर से आकर रह रहे हों।
इस प्रकार आप अपनी टिफिन सर्विस का बिजनेस शुरू कर सकती है, और मस्त पैसे कमा सकती है।
2. आचार-पापड़ का बिजनेस
आप आचार और पापड़ के बारे में बहुत अच्छे से जानती होगी, क्योंकि लोग इन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। मार्केट में इनकी डिमांड बहुत ज्यादा होती है, इसलिए आप इस बिजनेस को शुरू करके बहुत अच्छी कमाई कर सकती है। आप इस बिजनेस को अपने घर पर आसानी से शुरू कर सकती है क्योंकि इसके लिए आपको ज्यादा निवेश और ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है।
आप अपनी कंपनी का एक नाम रख सकती है और उसी नाम से आचार व पापड़ की पैकिंग करके मार्केट में बेच सकती है। आपने तारक मेहता का उल्टा चश्मा धारवाहिक जरूर देखी होगी जिसमें माधवी भाभी आचार-पापड़ का बिजनेस करती है। आप भी इस तरह से अपना आचार-पापड़ का बिजनेस शुरू कर सकती है, और महीने में 10,000 से 30,000 रुपये आराम से कमा सकती है।
3. सिलाई का काम
बहुत सारी महिलाओं में सिलाई का हुनर अवश्य होता है, इसलिए आप इस बिजनेस को अपने घर पर शुरू कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि मेरी मम्मी भी सिलाई का काम करती है, और महीने में 10,000 से 25,000 रुपये कमाती है। इसलिए आप भी इस काम को शुरू कर सकती है, जिसके लिए आपको एक सिलाई मशीन की जरूरत पड़ेगी।

यह बिजनेस कम पढ़ी-लिखी महिलाओं के लिए एक बहुत अच्छा आइडिया है। वैसे आपकी जानकारी के लिए मैं आपको बता दूँ कि सरकार देश की गरीब महिलाओं के लिए फ्री सिलाई मशीन वितरण योजना चला रही है जिसके तहत आप फ्री में सिलाई मशीन प्राप्त कर सकती है। इसके अलावा सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को फ्री में प्रशिक्षण भी दे रही है। अत: सिलाई मशीन का बिजनेस आपके लिए एक बहुत अच्छा आइडिया साबित हो सकता है।
4. मसालों का बिजनेस
महिलाए घर बैठे पैसे कैसे कमाए, इसलिए यह सबसे शानदार आइडिया है। हमारे मौहल्ले में कुछ महिलाएं मसालों का बिजनेस करती है, और महीने में 15,000 से 25,000 रुपये आराम से कमाती है। कुछ महिलाओं ने तो अपनी खुद की कंपनी का नाम भी रख लिया है। अत: आप भी घर बैठे मसालों का बिजनेस शुरू कर सकती है, जिसमें आपको 50 से 70 प्रतिशत तक का लाभ मार्जिन मिलेगा।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कुछ कच्चे मसाले खरीदने होंगे, और फिर उन्हें पिसवाने होंगे। इसके बाद आप इन मसालों को अपनी कंपनी के नाम पर पैक करके मार्केट में बेच सकती है। अगर आपका बिजनेस बड़ा हो जाता है तो आप अपनी कंपनी को रजिस्टर भी करवा सकती है। आप इस बिजनेस को अपने घर पर छोटी सी जगह में कम लागत से शुरू कर सकते है।
5. किराना स्टोर
किराना स्टोर के बारे में आप बखूबी जानते होंगे कि यह घर बैठे पैसे कमाने के लिए एक बहुत अच्छा आइडिया है। हमारे मौहल्ले में कुछ घर ऐसे है जिन्होंने अपने घर के बाहर की साइड किराना स्टोर को सेटअप करके रखा हुआ है। आप भी अपने घर की बाहर की साइड किराना स्टोर खोल सकती है। किराना स्टोर के लिए आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आपके मौहल्ले में कोई भी किराना स्टोर नहीं है तो आप अपने मोहल्ले में घर पर किराना स्टोर खोल सकते है। किराना स्टोर खोलने के लिए आपको किराना सामान की जरूरत पड़ेगी, और इसके अलावा आपको किराना स्टोर को सेटअप भी करना पड़ेगा। आप मौहल्ले में अपने किराना स्टोर की मार्केटिंग करके ज्यादा कमाई कर सकते है।
6. कपड़ों का बिजनेस
आप यह जरूर जानती होगी कि भारत में कपड़ों का मार्केट बहुत बड़ा है, और भारत के कपड़े दुनिया भर में निर्यात भी किए जाते हैं। अत: अगर आप घर बैठे पैसे कमाने वाला बिजनेस खोज रही है तो कपड़ों का बिजनेस काफी अच्छा आइडिया है। हम सब जानते है कि महिलाओं को कपड़े खरीदने का काफी ज्यादा शौक होता है, तो ऐसे में यह बिजनेस आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।

कपड़ों का बिजनेस शुरु करने के लिए आपको सबसे पहले किसी होलसेलर से संपर्क करना होगा, या फिर आप सीधे किसी फैक्ट्री से भी कपड़े उचित दाम पर खरीद सकती है। इसके बाद आप इन कपड़ों को अपने घर पर बेच सकती है। अगर आपको कपड़ों का थोड़ा बहुत भी ज्ञान है तो आप इस बिजनेस को शुरू कर सकती है।
7. ब्यूटी पार्लर का काम
जो महिलाएं घर बैठे काम की तलाश कर रही है, उनके लिए ब्यूटी पार्लर एक बहुत अच्छा काम है। आप इस काम को अपने घर पर बहुत आसानी से शुरू कर सकती है, क्योंकि इसके लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है। आप कुछ ब्यूटी पार्लर का सामान खरीदने के बाद इस काम को आसानी से शुरु कर सकती है।
हम सब जानते है कि आजकल बहुत सारी महिलाएं मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर और नाखूनों की देखभाल के लिए ब्यूटी पार्लर जाती है। और इन सब के लिए महिलाएं बहुत सारा पैसा भी खर्च करती है। इसलिए अगर आप ब्यूटीशियन के रोल में रुचि रखती है तो आप इस बिजनेस को अपने घर पर आसानी से शुरू कर सकती है। आप ब्यूटी पार्लर के काम से महीने में 15 से 20 हजार रुपये कमा सकते है।
8. अगरबत्ती बनाने का काम
अगर आप एक कम पढ़ी लिखी महिला है तो यह आपके लिए एक बहुत अच्छा बिजनेस आइडिया है। क्योंकि अगरबत्ती बनाना बहुत ही आसान है जिसे आप अपने हाथों की मदद से बना सकती है। अगरबत्ती बनाने के लिए आपको कुछ कच्चे माल की जरूरत पड़ेगी, जैसे लकड़ी, सफेद चंदन, लकड़ी का कोयला (चारकोल), गुलाब जल आदि।

आपको इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा मिश्रण बनाना है, और फिर इस मिश्रण को लकड़ी पर लगाकर धूप में 1-2 दिन के लिए सूखने देना है। इस तरह आपकी अगरबत्ती बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे आप पैक करके मार्केट में बेच सकती है। ध्यान दे कि आप अगरबत्ती बनाने के लिए मशीनों का भी उपयोग कर सकती है।
नोट: अगरबत्ती के बिजनेस से आप महीने में 15,000 से 25,000 रुपये आराम से कमा सकती है।
9. ऑनलाइन ट्यूशन
अगर आप घर बैठे काम की तलाश कर रही है तो ऑनलाइन ट्यूशन एक बहुत ही शानदार आइडिया है। आप अपने घर पर बहुत ही आसानी से ऑनलाइन ट्यूशन शुरू कर सकती है, क्योंकि इसके लिए आपको ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने घर के किसी भी कमरे में ऑनलाइन क्लास शुरू कर सकती है, और बच्चों को पढ़ाकर महीने में 10,000 से 22,000 रुपये आराम से कमा सकती है।
आप सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्यूशन का प्रचार कर सकती है, और फिर अपने घर बैठे बच्चों को पढ़ा सकती है। आप यूट्यूब और Zoom Meeting पर ऑनलाइन बच्चों को पढ़ा सकती है। और ऑनलाइन पढ़ाने के लिए आप बच्चों से कुछ फीस ले सकती है।
Bonus Point: आप कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टिचर के रुप में बच्चों को पढ़ाकर पैसे कमा सकती है। जैसे- Udemy, Teachable, Coursera, Kajabi, Podia, Skillshare, LeanWorlds आदि।
10. योगा क्लासेस
महिलाओं को घर बैठे काम कैसे मिलेगा, इसके लिए योगा क्लासेस एक बहुत अच्छा आइडिया है। कोई भी महिला अपने घर पर योगा क्लासेस शुरू कर सकती है, और महीने में 12,000 से 25,000 रुपये आराम से कमा सकती है। आजकल बहुत सारे लोग अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए योगा के प्रति काफी ज्यादा जागरुक हो रहे है, इसलिए यह आपके लिए एक अच्छा आइडिया हो सकता है।
योगा क्लास शुरू करने के लिए आपके पास एक छोटा सा गार्डन या फिर एक बड़ी सी छत होनी चाहिए। इसके बाद आप रोजाना सुबह-सुबह लोगों को योग सीखा सकती है। शहरों में अभी इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है। अगर आप योगा क्लास शुरू करके पैसे कमाना चाहती है तो इसके लिए आपको किसी अच्छे इंस्टिट्यूट से योगा सीखना चाहिए और उसका सर्टिफिकेट भी प्राप्त करना चाहिए।
अगर आपके पास सर्टिफिकेट है तो आप आसानी से अपने घर पर योगा क्लास शुरू करके मस्त कमाई कर सकती है।
11. फ्रीलांसिंग
जो महिलाए घर बैठे ऑनलाइन काम करना चाहती है, उन्हें फ्रीलांसिंग अवश्य करनी चाहिए। फ्रीलांसिंग से कोई भी महिला घर बैठे ऑनलाइन महीने के 15,000 से 30,000 रुपये आराम से कमा सकती है, या तक कि इससे ज्यादा भी कमा सकती है। चलिए मैं आपको बताता हूँ कि फ्रीलांसिंग क्या है? यह एक ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका है, जिसमें आप अपनी स्किल की मदद से पैसे कमाते है।
फ्रीलांसिंग में आप स्वतंत्र किसी भी क्लाइंट के लिए काम कर सकते है, और अपनी Requirements के अनुसार काम कर सकती है। फ्रीलांसिंग में आप अपने काम के लिए अपनी मर्जी से पैसे मांग सकती है। लेकिन ध्यान दे कि फ्रीलांसिंग से पैसे कमाने के लिए आपके पास कोई भी एक अच्छी स्किल होनी चाहिए, जैसे- Graphics Design, Web Development, Photo/Video Editing, Logo Design, Content Writing, Data entry आदि।
Bonus Point: आप Fiverr वेबसाइट पर आसानी से फ्रीलांसिंग वर्क प्राप्त कर सकती है। हालांकि Fiverr की तरह और भी काफी सारी फ्रीलांसिंग वेबसाइट हैं, जैसे- Upwork, PeoplePerHour, Freelancer.com आदि।
12. ब्लॉगिंग
अगर आप जानना चाहती है कि ऑनलाइन घर बैठे पैसे कैसे कमाए, तो इसके लिए यह एक बहुत ही अच्छा आइडिया है। ब्लॉगिंग कोई भी महिला अपने घर पर आसानी से शुरू कर सकती है, क्योंकि ब्लॉग बनाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। आपको एक डोमेन और एक होस्टिंग खरीदनी होगी, जिसके बाद आप कुछ ही मिनटों में अपना ब्लॉग बना सकती है।
ब्लॉग बनाने के बाद आपको अपने ब्लॉग पर कुछ आर्टिकल पब्लिस करने होंगे, और उन्हें गूगल पर रेंक करवाने होंगे। इसके बाद आप गूगल एडसेंस, एफिलिएट मार्केटिंग, स्पोसंर्शिप जैसे अनेक तरीकों से पैसे कमा सकते है। ध्यान दे कि आपको ब्लॉगिंग में सफल होने के लिए कुछ महीनों या फिर कुछ सालों का समय लग सकता है।
नोट: आप ब्लॉगिंग से महीने में 3.5 लाख रुपये भी कमा सकते है, हालांकि इसके लिए आपको अपने ब्लॉग को टॉप पॉजिटिशन पर लाना होगा।
13. यूट्यूब
यूट्यूब भी ब्लॉगिंग की तरह एक बहुत अच्छा ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका है, जिससे महिलाएं अपने घर बैठे लाखों रुपये छाप सकती है। हालांकि यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए आपको अपना एक यूट्यूब चैनल बनाना होगा, और फिर अपने चैनल पर रेगुलर वीडियो कंटेंट डालना होगा।
अगर आपका यूट्यूब चैनल मोनेटाइज हो जाता है तो आप यूट्यूब से पैसे कमाने शुरू कर सकते है। यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए एक नहीं बल्कि काफी सारे तरीके हैं, जैसे- गूगल एडसेंस, एफिलिएट मार्केटिंग, ब्रांड प्रमोशन, कोलेबोरेशन, ऑनलाइन प्रोडक्ट सेलिंग आदि।
14. डिजिटल मार्केटिंग
महिलाओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग ऑनलाइन पैसे कमाने का एक बहुत ही शानदार तरीका है। अगर आप सोशल मीडिया के बारे में अच्छी जानकारी रखती है तो आप डिजिटल मार्केटिंग शुरू कर सकती है, जिससे आप महीने में 20,000 से 30,000 रुपये आराम से कमा सकती है।
आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कोर्सेस से डिजिटल मार्केटिंग को सीख सकती है, जिसके बाद आप अपने घर बैठे इस काम को शुरू कर सकती है। वैसे मैं आपको बता दूँ कि डिजिटल मार्केटिंग का मतलब होता है कि किसी प्रोडक्ट या सर्विस की ऑनलाइन मार्केटिंग करना।
ध्यान दे कि वर्तमान में बहुत सारी कंपनियां डिजिटल मार्केटिंग को काफी ज्यादा पसंद कर रही है, इसलिए यह आपके लिए पैसे कमाने का एक बहुत अच्छा तरीका हो सकता है।
15. रिसेलिंग बिजनेस
अगर आप एक हाउसवाइफ है और अपने घर बैठे पैसे कमाना चाहती है तो आप एक रिसेलिंग का बिजनेस शुरू कर सकती है, जो कि बहुत ही आसान है। इस बिजनेस में आपको किसी प्रोडक्ट को दोबारा बेचना पड़ता है, मतलब आप किसी 400 रुपये के प्रोडक्ट को 500 रुपये में बेचकर 100 रुपये की कमाई कर सकती है।
आप Meesho, Glowroad और Shop101 जैसे ऐप की मदद से रिसेलिंग का बिजनेस शुरू कर सकती है। इसके लिए आपको केवल एक मोबाइल की जरूरत पड़ेगी, जिसके बाद आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को प्रोडक्ट रिसेल करके मस्त पैसे कमा सकती है।
16. करियर कंसल्टेंट
महिलाए करियर कंसल्टेंट बनकर घर बैठे पैसे कमा सकती है। हम सब जानते है कि आजकल बच्चों के सामने करियर बनाने के लिए बहुत सारे अनगिनत विकल्प मौजूद हैं, जिसकी वजह से बच्चे सही विकल्प का चयन नहीं कर पाते है। ऐसे में आप जरूरतमंद बच्चों को उनके करियर के लिए सलाह दे सकती है, और पैसे कमा सकती है।
यह घर बैठे पैसे कमाने का काफी आसान तरीका है, हालांकि एक सलाहकार बनने के लिए आपको उस विषय से संबंधित पूरी जानकारी होनी चाहिए, तभी लोग आपकी सलाह पर विश्वास करके आपको पैसे देंगे।
Bonus Point: आप करियर कंसल्टेंट के अलावा अन्य प्रकार के कंसल्टेंट भी बन सकते हैं, जैसे- मार्केटिंग कंसल्टेंट, असोसिएट कंसल्टेंट, इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंट, सेल्स कंसल्टेंट, बिजनेस कंसल्टेंट, फाइनेंसियल कंसल्टेंट आदि।
17. एफिलिएट मार्केटिंग
महिलाओं को घर बैठे काम कैसे मिलेगा, इसके लिए एफिलिएट मार्केटिंग एक बहुत अच्छा ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका तरीका है। अगर कोई महिला कम पढ़ी लिखी हुई है तो वह भी एफिलिएट मार्केटिंग से अच्छे खासे पैसे कमा सकती है। एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन प्रोडक्ट या सर्विस बेचनी पड़ती है, जिसके लिए कंपनी आपको कुछ प्रतिशत कमीशन देती है।
आप एफिलिएट मार्केटिंग से घर बैठे महीने में 12,000 से 26,000 रुपये आराम से कमा सकती है, हालांकि आप इससे ज्यादा भी कमा सकती है।
18. कंटेंट राइटिंग
घर बैठे पैसे कमाने के लिए कंटेंट राइटिंग एक बहुत ही शानदार तरीका है, क्योंकि इसके लिए आपको केवल एक लैपटॉप या कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास एक स्मार्टफोन है तो आप उससे भी कंटेंट राइटिंग कर सकती है और पैसे कमा सकती है।
मैं खुद भी एक कंटेंट राइटर हूँ और महीने में 20,000 से 35,000 रुपये कमाता हूँ, अत: आप भी अपने घर पर कंटेंट राइटिंग का काम शुरू करके अच्छे खासे पैसे कमा सकती हो।
19. कुकिंग क्लासेज
हम सब जानते है कि महिलाएं कुकिंग के लिए सबसे माहिर होती है। अत: अगर आप अच्छी कुकिंग करती है तो आप अपने घर पर अन्य महिलाओं को भी कुकिंग सीखा सकती है, और कुकिंग (खाना बनाना) सीखाने के लिए कुछ फीस भी ले सकती है। अगर आप ऑफलाइन लोगों को कुकिंग नहीं सीखा सकती है तो आप ऑनलाइन भी कुकिंग सीखा सकती है।
आपको इंटरनेट पर बहुत सारी ऐसी वेबसाइट मिल जाएगी, जहां पर ऑनलाइन कुकिंग सीखाकर पैसे कमा सकती है। इसके अलावा अपना खुद का यूट्यूब चैनलकर बनाकर भी ऑनलाइन कुकिंग सीखा सकती है। और फिर लोगों से सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे मांग सकती है।
20. केयर टेकर सेंटर
क्या आप घर बैठे पैसे कमाने का तरीका खोज रही है, अगर हां तो आप अपने घर पर केयर टेकर सेंटर ऑपन कर सकती है। इस तरह के सेंटर की डिमांड शहरों में काफी ज्यादा होती है। क्योंकि शहरों में अमीर लोगों के पास ज्यादा समय नहीं होता है तो ऐसे में वे अपने बच्चों को केयर टेकर के पास रखते है। इसलिए अगर आप शहर में रहती है तो आप केयर टेकर का काम शुरू कर सकती है।
ध्यान दे कि आपको सबसे पहले केयर टेकर का काम सीखना होगा, जिसके बाद आपको बच्चों के लिए अपने घर को सेटअप करना होगा। अब आप आराम से बच्चों की देखभाल करके महीने के 15,000 से 25,000 रुपये आराम से कमा सकती है।
21. बेकरी का बिजनेस
महिलाएं घर बैठे कौन सा बिजनेस करे, इसके लिए बेकरी का बिजनेस काफी अच्छा आइडिया है। कोई भी महिला अपने घर पर आसानी से बेकरी का काम शुरू कर सकती है। हालांकि इसके लिए आपको बेकरी का सारा काम आना चाहिए, जैसे- केक, पेस्ट्री, टोस्ट, बिस्कुट, ब्रेड, कुकीज़़, डेसर्ट, स्नैक केक आदि।
अगर आप यह सब बनाने में माहिर है तो आप अपने घर पर बेकरी का काम आसानी से शुरू कर सकती है। और मार्केट में अपनी कंपनी के नाम से बेकरी प्रोडक्ट को बेच सकती है।
22. पैकिंग का काम
घर बैठे पैसे कमाने के लिए पैकिंग का काम एक बहुत अच्छा आइडिया है। आजकल बहुत सारी कंपनियां और होलसेलर अपने प्रोडक्ट की पैकिंग का काम देते है। अत: आप इस तरह के लोगों के बातचीत करके पैकिंग का काम प्राप्त कर सकती है। इसके बाद आप अपने घर पर प्रोडक्ट को बेचकर करके पैसे कमा सकती है।
Note: आप IndiaMart और Indeed जैसी वेबसाइट की मदद से पैकिंग का काम ढूंढ सकती है।
23. सोशल इंफ्लुएंसर
महिलाएं एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनकर मस्त पैसे कमा सकती है। हालांकि इंफ्लुएंसर बनने के लिए आपके किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स होने चाहिए। मान लिजिए कि अगर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 लाख फॉलोअर्स बन जाते है तो आप एक इंफ्लुएंसर बन जाएगी, और फिर आप ब्रांड प्रमोशन, कोलेबोरेशन, क्रोस प्रमोशन जैसे हजारों लाखों रुपये कमा सकती है।
24. वर्चुअल असिस्टेंट
आप एक वर्चुअल असिस्टेंट भी बन सकती है, जिसका काम घर बैठे मीटिंग और सोशल मीडिया को मैनेज करने का होता है। आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे बड़े-बड़े क्रिएटर्स और सैलिब्रिटीज को देखा होगा। ऐसे लोगों के पास अपनी मीटिंग और सोशल मीडिया को हैंडल करने का समय नहीं होता है, तो ऐसे में ये वर्चुअल असिस्टेंट को हायर करते है।
अत: आप एक वर्चुअल असिस्टेंट बन सकती है, और हर एक घंटे के लिए पैसे कमा सकती है। और वैसे भी लड़कियों को वर्चुअल असिस्टेंट की जॉब आसानी से मिल जाती है। ध्यान दे कि इस जॉब में आपको कहीं भी बाहर जाने की जरूरत नहीं है।
25. ग्राफिक्स डिजाइनर
महिलाओं को घर बैठे काम कैसे मिलेगा, इसके लिए ग्राफिक्स डिजाइन एक बहुत अच्छा आइडिया है। क्योंकि ग्राफिक्स डिजाइन का काम महिलाओं को आसानी से मिल जाएगा। आजकल कंपनीयों को ग्राफिक्स डिजाइनर की काफी मांग रहती है तो ऐसे में आप ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करके मस्त पैसे कमा सकती है।
आप Fiverr, Upwork, Freelancer.com जैसी वेबसाइट की मदद से ग्राफिक्स डिजाइन का काम घर बैठे प्राप्त कर सकती है। इस जॉब से आप हर महीने 16,000 से 28,000 रुपये आराम से कमा सकती है, और भी घर बैठे।
महिलाए घर बैठे जॉब कैसे ढूंढे
जो महिलाएं घर बैठे जॉब ढुंढना चाहती है, वे ऑनलाइन जॉब ढुंढ सकती है। आपको ऐसी बहुत सारी Job Finding Websites मिल जाएगी, जहां पर आप अपनी स्किल और कौशल के आधार पर जॉब ढूंढ सकते है। उदाहरण के लिए Naukri.com, Indeed, LinkedIn, Glassdoor, Monster आदि।
इसके अलावा अगर आप एक फ्रीलांसर बनना चाहती है तो आप फ्रीलांसिंग वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना सकती है और फिर काम भी प्राप्त कर सकती है। आपको इंटरनेट पर बहुत सारी फ्रीलांसिंग वेबसाइट मिल जाएगी, जैसे- Fiverr, Upwork, Freelancer.com, PeoplePerHour आदि।
महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए
मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ कि महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने के लिए काफी सारे तरीके हैं। महिलाएं अपने घर का काम खत्म करने के बाद अपने बचे हुए समय में पैसे कमा सकती है। महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी तरीके से काम कर सकती है। मैंने यहां पर घर बैठे पैसे कमाने के लिए काफी सारे तरीके बताए हैं। चलिए मैं आपको कुछ और तरीके बताता हूँ जिससे महिलाएं पैसे कमा सकती है।
- मनिहारी की दुकान
- लघु उद्योग
- मेहंदी का काम
- कंप्युटर क्लासेस
- नेटवर्क मार्केटिंग
- ऐप्प रेफर करना
- डाटा एंट्री
- ई-बुक राइटिंग
- ऑनलाइन सर्वे
- वर्चुअल असिस्टेंट
- ग्राफिक्स डिजाइन
- शेयर मार्केट
- ड्रॉपशिपिंग
- एफिलिएट मार्केटिंग आदि।
FAQs- Work From Home Jobs for Women
Q1. घर बैठे काम देनी वाली कंपनी कौन सी है?
उत्तर: ऐसी बहुत सारी कंपनियां है जो घर बैठे काम देती है। अगर आप गूगल पर सर्च करेंगे तो आपको कुछ वेबसाइट मिलेगी, जहां पर आप ऐसी कंपनियां ढूंढ सकती है जो घर बैठे काम देती है। उदाहरण के लिए आप Indeed, LinkedIn, Glassdoor, TimesJobs.com, और Naukri.com जैसी बहुत सारी वेबसाइट पर घर काम देने वाली कंपनी खोज सकती है।
Q2. महिलाएं घर बैठे कौन सा बिजनेस कर सकती है?
उत्तर: अगर कोई महिला अपने घर बैठे बिजनेस शुरू करना चाहते है तो हमारे पास आपके लिए भी कुछ बिजनेस आइडिया हैं। जैसे- कुकिंग क्लासे, सिलाई का बिजनेस, कपड़ो का बिजनेस, केयरटेकर, टिफिन सर्विस आदि।
Q3. हाउस वाइफ कौन सी नौकरी कर सकती है?
उत्तर: Howswife के लिए पैसे कमाने के लिए काफी सारे तरीके हैं, जैसे कि बच्चों को ट्यूशन देना, टिफिन सर्विस, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर सिखाना, योगा क्लासेज, फ्रीलांसिंग, एफिलिएट मार्केटिंग, रिसेलिंग बिजनेस आदि।
Q4. घर बैठे पैकिंग का काम कैसे मिलेगा?
उत्तर: अगर कोई महिला घर बैठे पैकिंग का काम करना चाहती है तो इसके लिए सबसे पहले महिला अपने आस-पास की कंपनी या होलसेल दुकान में जाना होगा। और फिर मैनेजर से बात करके पैकिंग का काम प्राप्त करना होगा। इसके बाद आप कंपनी के प्रोडक्ट को पैक करके पैसे कमा सकती है।
Q5. घर बैठे काम कैसे करें?
उत्तर: घर बैठे काम करने के लिए बहुत सारे ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके है। आप किसी भी तरीके से काम कर सकते है, और महीने में हजारों लाखों रुपये कमा सकते है। मैंने इस आर्टिकल में महिलाओं के लिए काफी सारे घर बैठे पैसे कमाने के तरीके बताए हैं, हालांकि इन तरीकों से पुरुष भी पैसे कमा सकते है।
Conclusion – महिलाओं को घर बैठे काम कैसे मिलेगा
आजकल का जमाना काफी आगे बढ़ चुका है, इसलिए अब महिलाओं को बिल्कुल भी पीछे रहने की जरूरत नहीं हैं। वर्तमान में महिलाओं के लिए पैसे कमाने के लिए बहुत सारे तरीके मौजूद हैं। आप अपनी मेहनत से कोई भी काम अपने घर पर शुरू कर सकती है। आप अपने घर बैठे काम शुरू करके महीने में 10,000 से 30,000 रुपये आराम से कमा सकती है और अपनी घर की आर्थिक स्थिति को सुधार सकती है।
इस आर्टिकल में, मैंने आपको बताया कि महिलाओं को घर बैठे काम कैसे मिलेगा? इसके लिए मैंने 25 से ज्यादा महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने के तरीके बताए हैं। उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद रहा होगा। कृपया इसे अपनी उन दोस्तों और सहेलियों के साथ शेयर करें जो घर बैठे पैसे कमाना चाहती है।


How to apply for PM Business Loan: Under the Prime Minister’s Business Loan Scheme, a loan of ₹20 lakh will be given.

Apply for Gold Loan Online in India – Intrest Rate and Top Lendors

How to Apply for PM Vishwakarma Loan Online: 500 daily and 3 lakh without guarantee, that too at just 5% interest rate

Prime Minister’s Home Loan 2026: Application for Prime Minister’s Home Loan (PMAY) Complete information

Jio Financial Loan Services: Personal, Home, Education And Business Loan Apply Now

Two wheeler loan: Apply for Bike Loan online

How to apply for PM Business Loan: Under the Prime Minister’s Business Loan Scheme, a loan of ₹20 lakh will be given.

How to apply for PNB Digi Gold Loan?

Work from home for housewives: How to make money sitting at home for a housewife

Apply for Gold Loan Online in India – Intrest Rate and Top Lendors

How to Apply for PM Vishwakarma Loan Online: 500 daily and 3 lakh without guarantee, that too at just 5% interest rate

How to Start a Real Estate Business: Cost, profit, license, terms and conditions
Trending
Taza Bhav4 weeks agoHow to apply for PM Business Loan: Under the Prime Minister’s Business Loan Scheme, a loan of ₹20 lakh will be given.
Work from Home1 month agoWork from home for housewives: How to make money sitting at home for a housewife
Taza Bhav1 month agoHow to apply for PNB Digi Gold Loan?
Work from Home4 weeks agoApply for Gold Loan Online in India – Intrest Rate and Top Lendors
Work from Home1 month agoHow to Apply for PM Vishwakarma Loan Online: 500 daily and 3 lakh without guarantee, that too at just 5% interest rate
Business1 month agoHow to Start a Real Estate Business: Cost, profit, license, terms and conditions
Work from Home1 month agoHow to work from home How to earn millions of rupees from work from home
Work from Home1 month agoPrime Minister’s Home Loan 2026: Application for Prime Minister’s Home Loan (PMAY) Complete information